नए साल को लेकर पुलिस वाहन जांच किया

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में नए साल को लेकर सघन वाहन जांच अभियान, शराब माफियाओं पर कसी जा रही नकेल

शेखोपुरसराय से सौरभ कुमार का रिपोर्ट

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में नए साल के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पूरे थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। खासकर लिंक रोड और स्टेट हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

 


थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि नए साल के अवसर पर शराब माफियाओं की गतिविधियां बढ़ने की आशंका रहती है, इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और विदेशी व देसी शराब के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रखी जा रही है। खेत-खलिहानों और सुनसान इलाकों में भी पुलिस की विशेष निगरानी है, जहां अक्सर शराब छिपाकर रखे जाने की सूचनाएं मिलती रहती हैं।
विवेक कुमार चौधरी के कार्यकाल में शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सराहनीय उपलब्धियां सामने आई हैं।

 

 

शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई, अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। उनके नेतृत्व में थाना पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसा है, बल्कि आम जनता के साथ संवाद बढ़ाकर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत किया है।

 

 


थाना अध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि नए साल को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment