शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार

शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलराम कुमार के निर्देशानुसार बरबीघा–वारसलीगंज मुख्य मार्ग पर थाना के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

जांच के दौरान अनिल रविदास (पिता – सरजुग रविदास), ग्राम कोसरा, थाना कुसुंबा, जिला शेखपुरा को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 47









