रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला कार्यालय में भारत रत्न डॉ० भीम राव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके योगदान को याद दिलाया। प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राहुल कुमार ने डॉ० भीम राव आंबेडकर को याद करते हुए बताया कि उनके ही संघर्ष और योगदान से आज देश के तमाम पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तथा आदिवासी समाज को आरक्षण का लाभ मिला है और यह उन्हीं का योगदान है कि देश की 50 फीसद आबादी अर्थात महिलाओं को शिक्षा के अवसर प्राप्त हो रहे है । नारी सशक्ति करण में उनके प्रयास युगों युगों तक याद किए जाते रहेंगे। पंचायत में आरक्षण हो या नौकरियों में यह सब उन्हीं के प्रयासों से संभव हो पाया है। यह सब उन्होंने ने समाज में बराबरी स्थापित करने का काम किया और आपसी सौहार्द भी बढ़ाया है। इस अवसर पर राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, बिपिन चौरसिया, गोरेलाल कुशवाहा, प्रेम कुमार गुप्ता, राम प्रसाद दास, राजीव पटेल, विनय पटेल, सतीष महतो, संजय मांझी, जहेंद्र महतो मौजूद रहे।









