किसानों के हित को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नें अपने कार्यालय में किया अहम बैठक

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

बरबीधा:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बरबीघा आंचल कमिटी की बैठक राजेंद्र भवन बरबीघा में चरित्र पासवान की अध्यक्षता और शेखपुरा पार्टी कार्यालय मे किसान सभा की बैठक राजेंद्र महतो की अध्यक्षता मे हुआ संपन्न।बैठक मे किसान मजदूर के समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए 22 जनवरी को शेखपुरा कार्यानंद शर्मा भवन से विरोध मार्च निकलते हुए शेखपुरा जिला अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करने का सर्वसहमति से फैसला लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान मजदूर शामिल होंगे।बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि देश की मौजूदा भाजपा सरकार किसानों के राखी के ठंड में भी लगातार चल रहे आंदोलन पर विचार नहीं कर रही है उल्टे किसानों के ऊपर मनग्रहंत मुकदमा कर अपने को तानाशाह होने का साबित कर रहे हैं। जबकि किसान अपने मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रही है।उन्होंने कहा कि शेखपुरा जिले के अंदर किसानों के खाद-बीज की कालाबाजारी और अनुदान की राशि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से लिफ्ट है। घाटकोसुमा के किसानों को बाढ़ से हुई फसल नष्ट और मकान घर जाने का भी अभी तक किसानों को नहीं मिल पा रहा है, गरीब किसान को कृषि लोन देकर खेती करने में सुविधा प्रदान करने की जरूरत पड़ गई है पर इसके लिए सरकार और जिला प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।किसान नेता ललित शर्मा ने कहा कि शेखपुरा जिले के अंदर किसान की लगातार हाकमरी हो रही है। जिले के अंदर सर्वे के नाम पर बड़े पैमाने पर रुपया वसूली किया जा रहा है। जबकि बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा रखी है। जिले में दाखिल खारिज करने में भी किसानों को बड़े पैमाने पर रुपया वसूली करने का काम किया जा रहा है इसीलिए हम लोग जिले के अंदर सभी किसानों को संगठित कर आंदोलन को तेज करेंगे।
बैठक में भुलेश्वर यादव, निधीश कुमार गोलू, मालती देवी ,पवित्र पासवान ,धुरी पासवान, अवधेश रविदास, नंदे राम, नंदलाल राम समेत और सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment