रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-जिले में पर्यटन क्षेत्र के विकास को नया मुकाम देने की सकारात्मक पहल के तहत आज आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी द्वारा बलिराम कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक ,शेखपुरा के साथ संयुक्त रूप से मटोखर दह एवं सामस स्थित विष्णुधाम परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सामस विष्णुधाम के विकास के लिए पर्यटन विभाग को डीपीआर तैयार कर भेजा जाना है ,जिसके लिए मंदिर परिसर के अलावा आस पास के क्षेत्र में भी पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास कार्य कराने की योजना है । इसी परिपेक्ष्य में पर्यटन विभाग की टीम के साथ उक्त क्षेत्र को अवलोकन किया गया। बताते चलें कि हर साल कार्तिक माह में सामस विष्णुधाम में मेला का भी आयोजन होता है। इस मेला को राजकीय मेला का भी दर्जा हासिल है। सामस विष्णुधाम मंदिर को उतर भारत के तिरुपति मंदिर के रूप में विकसित करने की पहल स्थानीय सामाजिक लोगों के द्वारा लंबे अरसे से किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी विष्णुधाम पहुंच कर मंदिर परिसर के विकास के लिए संभावित योजनाओं पर चर्चा की गई ताकि इस स्थल को पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाया जा सके। उनके द्वारा मंदिर के समीप पार्क के निर्माण करने, चिल्ड्रन पार्क बनाने एवं विष्णुधाम परिसर को सुसज्जित करने सहित कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही गर्भगृह के चारों और परिक्रमा करने की जगह के साथ मंडप के भी सुसजीकरण की योजना तैयार करने को कहा गया है । भविष्य को देखते हुए गाड़ियों की पार्किंग के साथ कैफेटेरिया के निर्माण करने को भी कहा गया है । साथ ही लाइटिंग के लिए आकर्षक सोलर लाइट का भी उपयोग करने को कहा गया है । बगल के तालाब को भी अच्छे से विकसित करते हुए उसके चारों तरफ फुट वॉक करने को लेकर कॉरिडोर बनाने को कहा गया है।इसी उद्देश्य के साथ मटोखर दह के साथ साथ आस पास के स्थल का भी निरीक्षण किया गया । जिला पदाधिकारी के द्वारा उक्त स्थल पर वाटर स्पोर्ट्स आधारित गतिविधियों को विकसित करने को कहा गया है । बनाना राइड , पारा सेलिंग , हाय स्पीड बोटइंग , इत्यादि को शामिल करने को कहा गया है । साथ ही बच्चे एवं वृद्ध के लिए अलग से उनकी सुविधा के अनुरूप मनोरंजन पार्क बनाने को कहा गया है। योगा केंद्र के प्रस्ताव पर भी विचार करने को कहा गया है । साथ ही उक्त स्थल पर स्थित पहाड़ को देखते हुए वहां पर माउंटरिंग गतिविधि की संभावना पर भी विचार करने को कहा गया है । साथ ही वहां पर साइकिल बढ़ाने हेतु अलग से साइकिल लेन बनाने का निर्देश दिया गया है । साथ ही कैंटीन एवं कैफेटेरिया के साथ साथ टिकट काउंटर भी रखने को कहा गया है ।









