ब्रह्मज्ञान कुलम की पहली बैठक संपन्न, ब्राह्मण समाज के विकास पर लिए गए अहम निर्णय

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

बरबीघा- ब्रह्मज्ञान कुलम की पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज की एकता और उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ब्रह्मज्ञान कुलम के बैनर तले हर सदस्य अपने घर पर ध्वजा स्थापित करेगा। इस ध्वजा की राशि सदस्य स्वयं संस्था के पास जमा करेंगे। शेखपुरा से शुरू होगा विस्तार, पूरे बिहार में होगा प्रसार बैठक में यह तय किया गया कि ब्रह्मज्ञान कुलम का प्रारंभिक कार्यक्षेत्र शेखपुरा जिला रहेगा। इसके बाद पूरे बिहार राज्य में संस्था का विस्तार और संगठन मजबूत किया जाएगा। संस्था ने यह संकल्प लिया कि सभी प्रकार के ब्राह्मण समुदाय के लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।ब्राह्मण परिवारों का सर्वेक्षण और कार्य योजना
सदस्यों ने निर्णय लिया कि सभी ब्राह्मण परिवारों का थाना स्तर पर सर्वेक्षण किया जाएगा। इस कार्य के लिए सनोज पाण्डेय और संतोष पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ धर्मेंद्र कुमार, दीपक झा और अन्य सदस्य 12 थानों में पंचायत स्तर पर चयनित नामों की सूची तैयार करेंगे। यह कार्य 19 जनवरी 2025 तक पूरा किया जाएगा।

शिक्षा और स्वावलंबन पर विशेष ध्यान
संस्था ने बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की:

8 से 13 वर्ष: इस आयु वर्ग के बच्चों की शिक्षा का आकलन कर तकनीकी शिक्षा के लिए संस्था द्वारा मदद दी जाएगी।
14 से 20 वर्ष: इस आयु वर्ग के युवाओं को स्वावलंबी समाज बनाने की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा। 20 से 28 वर्ष: युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
संस्था ने निर्णय लिया कि बच्चों के लिए गंगा आरती, पिकनिक और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह तय हुआ कि अगली बैठक 9 फरवरी 2025, रविवार को आयोजित की जाएगी। इस मौके पर अनिल पाण्डेय, विनायक मिश्र, दीनानाथ पाण्डेय, बृजनन्दन पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार ब्रह्मचारी, घनश्याम पाण्डेय, संजय पाण्डेय, चंदन कुमार पाण्डेय, अभिनव शास्त्री, राहुल कुमार पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय और गणनायक मिश्र सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह बैठक ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Leave a Comment