शहिद अंकित राज को दिया गया भाव भीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आज चेवाड़ा प्रखंड के ग्राम एकाढा जिला शेखपुरा (बिहार) में देश की रक्षा करते हुए 5 जनवरी 2018 को वीरगति को प्राप्त हो गए थे उनके शहादत को सम्मान को लेकर समारोह रखा गया जहाँ धूमधाम से शहिद अंकित राज के बड़े भाई प्रोफेसर गौरव कुमार सिंह ने समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन कराया! इस शहादत को सम्मान समारोह की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने की.शहादत सम्मान समारोह में ईमाम गजाली नें बताया की मैं शहीद परिवारों के साथ था , हूं , और रहूंगा! साथ में लखीसराय के शिक्षक पीयूष झा ने अपने मीठी वाणी से पूरे समारोह में चार चांद लगा दिया! समारोह में , चिवड़ा थाना के थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ,अनिल यादव,मुन्ना खान, बादशाह खान, राजकुमार उर्फ पुतुल, शंभू बाबू पूर्व मुखिया सहित सैकड़ो सम्मानित अतिथि शामिल हुए भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके घर वाले को सब्र दे!सत्य सत्य नमन.

Leave a Comment