ड्रोन के माध्यम से उत्पाद पुलिस ने किया छापेमारी

रिपोर्ट -सुनील कुमार

4150 किलो जावा गुड़ और 180 लीटर चुलाई शराब को घटनास्थल पर विनष्ट

बरबीधा:-अरियरी प्रखंड क्षेत्र के फरपर गांव में ड्रोन के माध्यम से उत्पाद पुलिस ने किया छापेमारी कर 4150किलो जावा गुड़ और 180 लीटर चुलाई शराब को घटनास्थल पर विनष्ट किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार ने वृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताएं कि अरियरी प्रखंड क्षेत्र के फरपर गांव में उत्पाद विभाग की पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से छापेमारी अभियान वृहस्पतिवार को 9:30 में चलाया. जिसमें उत्पाद पुलिस को इस कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली तथा 4150किलो जावा गुड़ और 180लीटर चुलाई शराब बरामद कर घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया. वहीं उत्पाद विभाग की पुलिस की भनक मिलते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया.कल शाम डीएम सर के निर्देश पर क्रिसमस और नए साल को लेकर संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया जिसमें सामाचक, नारायणपुर, रामपुर सिंढा़य निमी, विचलि गली, चक दीवान लाल बाग, रामपुर, माफो, जमालपुर मुसहरी तथा बुधवार की रात्रि 9 बजेरामपुर सिन्दाई पर से रामपुर सिन्दाई निवासी कन्हैया कुमार पिता दिलीप महतो, शंभू कुमार पिता सूबे लाल, एवं मंदना निवासी दीपक कुमार पिता संतोष कुमार को 01.375 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों व्यक्तियों को शराब बेचने के साथ साथ शराब सेवन में भी जेल भेजा श गया।कन्हैया कुमार पूर्व में भी शराब कारोबार में जेल जा चुका है। समाचक निवासी सुरेंद्र कुमार पिता ओमप्रकाश चौधरी को होमेडेलिवरी करने के क्रम में 0.900 ml ऑफिसरचॉइस फ्रूटी के साथ घर से गिरफ्तार किया गया। सुरेंद्र कुमार पूर्व में भी शराब बेचने में जेल जा चुके हैं तथा 10 लोगों को शराब सेवन में गिरफ्तार किया गया है। एवं 02 लोगों को दुबारा शराब सेवन में भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment