ख्याति प्राप्त विधालय के ‘एनुअल स्पोर्ट्स मीट’ का शुभारंभ, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ प्रारम्भ

रिपोर्ट -सुनील कुमार

बरबीधा:-बरबीघा के प्रतिष्ठित विद्यालय डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में तीन दिनों तक चलने वाले ‘एनुअल स्पोर्ट्स मीट’ का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन शेखपुरा के एडिशनल एसपी सह एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद् बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, बरबीघा नगर परिषद् के स्वच्छता पदाधिकारी राजवर्धन, श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन के जिला महासचिव नवीन कुमार, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ अरुण कुमार साथी, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव व शिक्षक आचार्य गोपाल जी, युवा पत्रकार उमेश कुमार एवं विद्यालय की चेयरपर्सन किरण सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर तथा गुब्बारा उड़ाकर किया गया। प्राचार्य सुधांशु शेखर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं चेयरपर्सन किरण सिंह, निदेशक रोहित प्रसाद सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक अरविंद मानव द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में टैगोर, टेरेसा, कलाम एवं ध्यानचंद हाउस में बंटे बच्चों की टोलियों द्वारा आकर्षक व अनुशासित पेरेड एवं मशाल दौड़ ने अतिथियों को काफी आकर्षित किया। प्रतिस्पर्धा प्रारंभ होने से पूर्व बच्चों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई गई। उद्घाटन समारोह में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीबीएसई क्लस्टर में गोल्ड मेडल जीतने वाले रौनक आनंद, नेशनल ट्रायथलॉन में गोल्ड हासिल करने वाले रोमांक आनंद एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इवेंट में सिल्वर जीतने वाली दिव्या को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडिशनल एसपी- सह- एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने अपने उद्बोधन द्वारा बच्चों की खूब हौसला अफजाई की। ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ कविता द्वारा उन्होंने बच्चों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत लड़कों के सीनियर ग्रुप का 100 मीटर रेस कराया गया जिसके गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल्स के विजेता छात्रों क्रमशः छोटू, रोहित व अरमान को अतिथियों द्वारा मेडल्स देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यालय के बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Comment