रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

दबंग के विरुद्ध उनकी लड़ाई हमेशा रहेगी जारी
शेखपुरा:-जिले के टाटी पुल नरसंहार में शहीद हुए 09 शहीदों के सम्मान में गुरूवार को अरियरी प्रखंड अंतर्गत ससबहना इंटर स्कूल मैदान में शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोषितों, वंचितों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले अशोक महतो ऊर्फ साधु जी शामिल हुए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत कुमार उर्फ़ पिंटू महतो ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्प एवं पुष्पमाला देकर श्रद्धांजलि दिया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अशोक महतो ने कहा कि टाटी नरसंहार के शहीदों का शहादत दिवस मनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 के पहले शेखपुरा जिला में किसी भी कमजोर तबके के लोगों को किसी भी ऑफिस या चौक-चौराहे पर अपनी बात खुलकर कहने की हिम्मत नहीं थी. एक दबंग व्यक्ति के परिवार का शासन परोक्ष रूप से चलता था. वर्ष 2001 के पंचायती चुनाव में हमारे संगठन द्वारा नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, नालंदा, पटना एवं सीमावर्ती जिलों में सैकड़ों मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायतों को उत्साहित कर एवं मदद कर जीत दिलाई गई. इसी चुनाव में शेखपुरा जिला में कमजोर तबके के लोगों को काफी संख्या में प्रतिनिधियों की जीत हुई. बता दें कि लोकसभा चुनाव में अशोक महतो की पत्नी अनीता कुमारी ने मुंगेर संसदीय क्षेत्र से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ी थी, हालांकि इस चुनाव में उनकी हार हुई लेकिन जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन
सिंह ऊर्फ ललन सिंह को जबदरस्त टक्कर दिया था. अशोक महतो एक बार उस वक्त पुन: चर्चा में आ गये जब उन पर बनी वेब सीरिज खाकी द बिहार चैप्टर में दिखाया गया था.
*आवाज उठाया तो दबंग परिवार ने आठ लोगों को गोलियों से भुन दिया…*
आज ही के दिन 26 दिसम्बर 2001 को शेखपुरा में जिला परिषद की बैठक थी. जिला परिषद सदस्य अनिल महतो ने गरीब, लाचार एवं असहाय कमजोर लोगों की हक के आवाज उठाया तो बैठक में तत्कालीन विधायक जो बिहार सरकार में मंत्री भी थे, उनके द्वारा उनकी आवाज को दबाने का हरसम्भव प्रयास किया गया. लेकिन वह अपनी बातों पर डटे रहे. बैठक में जब
बदलाव हुआ तो उस दबंग अत्याचारी परिवार को नागवार गुजरा. बैठक में तत्कालीन बरबीघा विधानसभा के विधायक सह वर्तमान में मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हुए थे. पटना जा रहे अशोक चौधरी को विदाई देकर लौटने के क्रम में शेखपुरा-बरबीघा पथ स्थित हथियावां गांव मोड़ के समीप टाटी पुल के पास जाम लगाकर जिला परिषद सदस्य अनिल महतो, राजद जिलाध्यक्ष पहलवान काशीनाथ यादव, मुखिया अबोध कुमार, उपमुखिया महेंद्र राउत, सिकंदर यादव, सचिदानंद प्रसाद, महेंद्र मंडल, सूर्यदेव सिंह एवं ड्राइवर विपिन कुमार को गोली मारकर सामूहिक नरसंहार किया गया था. जिसके बाद से कार्यक्रम शहीदों के नाम पर आज तक किया जाता रहा है.
बाइट:-अशोक महतो–राजद नेता
बाइट:-प्रदीप महतो–पूर्व विधायक बारसलीगंज









