रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

रविवार को शेखपुरा जिले के चेवाड़ा नगर परिषद् क्षेत्र के आजाद मैदान में एकदिवसीय भव्य शिवचर्चा का आयोजन किया गया, पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘आइए भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं’ विषय पर चर्चा हुई, जिसमें बिहार के कई जिलों से लगभग दस हजार की संख्या में लोग शामिल हुए, बताया जा रहा है कि इस आयोजन में बिहार के शेखपुरा, नवादा, नालंदा,
लक्खीसराय, जमुई, मुंगेर, सहित दर्जनों जिले से लोग पहुंचे. इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया. शिव चर्चा के संस्थापक श्री हरिनंद्रा जी महाराज के पुत्र अभिनव आनन्द व उनकी धर्मपत्नी निहारिका जी को गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया,
इस दौरान भाजपा नेता ने दुर दुर से आए सभी श्रद्धालुओं का शेखपुरा के धरती पर अभिनंदन करते हुए, आयोजनकर्ताओं को भी आभार जताया, उन्होंने कहा कि जब हम शिवलिंग पर एक बूंद भी जल चढ़ा रहे होते हैं, तब उन्हें अपने मन की बात कह रहे होते हैं. यह शिव से साक्षात मिलने जैसा है.
ऐसा कोई मनुष्य नहीं हुआ, जिसके जीवन में संघर्ष नहीं आया. भगवान राम, कृष्ण और गौतम बुद्ध कोई भी हो उनके अवतारी जीवन में भी संघर्ष आया. जीवन में संघर्ष से जूझना और निपटना सीखना होगा.









