अभाविप का इकाई पुनर्गठन बबन बने नगर मंत्री तो बिट्टू कॉलेज अध्यक्ष

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रामाधीन महाविद्यालय के प्रांगण में नगर इकाई और रामाधीन कॉलेज इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के तौर पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री गणनायक मिश्रा, विभाग संयोजक आकाश कश्यप, जिला संयोजक सृष्टि सृजन के द्वारा सर्वप्रथम माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि किया गया उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गननायक मिश्रा जी के द्वारा विद्यार्थी परिषद के बारे में विस्तार से बताते हुए आगामी कार्यक्रम की चर्चा की गई। उसके बाद इकाई पुनर्गठन किया गया। जिला संयोजक सृष्टि सृजन के द्वारा कॉलेज इकाई की घोषणा की गई। जिसमें कॉलेज अध्यक्ष के रूप में बिट्टू सम्राट, उपाध्यक्ष आशीष, आयुष, सौरभ, कॉलेज मंत्री अंशु कश्यप, सह मंत्री आशीष राज, मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष अमर कुमार, कॉलेज एसएफडी प्रमुख अनमोल यादव सह प्रमुख विक्रम कुमार, कॉलेज एसएफएस प्रमुख छोटेलाल कुमार, सह प्रमुख सुभाष कुमार, कॉलेज RKM प्रमुख विकास कुमार, खेलो भारत प्रमुख बबलू कुमार, कॉलेज एनएसएस प्रमुख राहुल कुमार, कॉलेज एनसीसी प्रमुख रोहित कुमार एवं कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमुद रंजन, सौरभ कुमार गोपाल राजा एवं सूरज की घोषणा की गई।
वहीं विभाग संयोजक आकाश कश्यप के द्वारा नगर इकाई की घोषणा की गई जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ उपेंद्र कुमार, नगर मंत्री बबन राय, सह मंत्री रोशन कुमार, अभिजीत कुमार, सुधीर कुमार, कार्यालय मंत्री आकाश कुमार, नगर कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, नगर एसएफडी प्रमुख पीयूष कुमार, नगर SFS प्रमुख सौरभ कुमार, सह प्रमुख रंजय कुमार, नगर RKM प्रमुख कुणाल कुमार, खेलो भारत प्रमुख प्रिंस कुमार, सह प्रमुख हर्ष कुमार, नगर एनएसएस प्रमुख सुमित कुमार एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निशांत राज, राहुल कुमार, कुणाल कुमार, रोशन कुमार की घोषणा की गई। उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन राज के द्वारा सभी नवदायित्वान कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगे की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Leave a Comment