मुख्यालय एवं डीएम के निर्देश पर क्रिसमस और नए साल को लेकर विशेष छापामारी, शराब कारोबारियों में हड़कंप

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-मुख्यालय और डीएम आरिफ अहसन के निर्देश पर जिले में उत्पाद पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. यह छापेमारी अभियान नया साल और क्रिसमस को लेकर चलाया गया. उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया है की कल रात से आज सुबह तक में उत्पाद विभाग द्वारा चोरदरगाह, नारायणपुर, शेरपर, बैंकटपुर, डीहा, चंदूकुआ, बसंत, अंदौली, इटहरा और फरपर में छापामारी कर करीब 3000 किलो जावा गुड एवं 80 लीटर से ज्यादा चुलाई शराब विनष्ट किया गया. इसी क्रम में 03 बेचने वाले शराब कारोबारियों के साथ-साथ 08 लोगों को पहली बार एवं 02 लोगों को दूसरी बार शराब सेवन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा है की नए वर्ष और क्रिसमस को लेकर शहर में शराब बिक्री पर लगाम लगाया जा सके इसके लिए यह अभियान लगातार अभी चलाया जायगा. शराब के विरुद्ध उत्पाद पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे अभियान से शराब कारोबारियो में हड़कंप मचा हुआ है.

Leave a Comment