अब ऋण की राशि नही चुकाने बाले ऋणधारकों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-लंबे समय तक सरकारी बैकों से लिये गये ऋण की राशि नही चुकाने बाले ऋणधारकों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में दिनांक 07.12.2024 को शेखोपुरसराय पुलिस प्रशासन द्वारा अम्बारी एवं अस्थन्ना गाँव में द॰ बिहार ग्रामीण बैंक शेखोपुरसराय से लंबे समय से ऋण की राशि वापस नही किये जाने वाले ऋणधारकों के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। आज इस अभियान में अम्बारी निवासी वृजनन्दन महतो, पेशर- भट्टू महतो, अनिल महतो, पेशर- मथुरा महतो, गोरेलाल सिंह पेशर गया सिंह, रविन्द्र सिंह पेशर रामलखन सिंह, प्रेमशंकर प्रसाद सिंह पेशर- श्यामदेव सिंह, सनोज कुमार, पेशर राजनीति सिंह घर पुलिस प्रशासन द्वारा दविश देकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। हलांकि सनोज कुमार द्वारा मौक पर 55000/ रुपये का चेक तथा अस्थन्ना निवासी जितेन्द्र पासवान द्वारा बैंक का ऋण चुकाने के पश्चात उन्हे छोड़ दिया गया। वही दिनांक 08.12.2024 को भी करन्डे थाना द्वारा भी दल्लू चैक स्थित शाखा से ऋण लेकर वापस नही करने वाले दो ऋणधारकों छठियारा ग्राम के मकेश्वर राउत पेशर नरेन्द्र राउत एवं केवाली ग्राम के देवेन्द्र यादव पेशर कारु यादव को लंबे समय तक ऋण नही चुकाने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया।इस संबंध में शाखा प्रबंधक शेखोपुरसराय द्वारा बताया गया कि जल्द ही पन्हेशा, योधनविगहा एवं अम्बारी के डिफाॅल्टर ऋणी पर माननीय न्यायालय के निर्देश पर गिरफ्तारी एवं कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सभी ऋणधारियों से अपील की गई कि दिनांक 14.12.2024 को आयोजित होने वाले लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करवाये। उन्होने यह भी कहा लोक अदालत के आयोजन के पश्चात ऋण नही चुकाने वाले ऋणधारियों के विरुद्ध बसूली हेतु कार्रवाई तेज की जाएगी।

Leave a Comment