रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा:-जिले का चर्चित नाटो साव निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने आज सफल उद्धभेदन कर लिया है. एसपी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी मीडिया से साझा किया है. एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया है की टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवरनिरीक्षक अवधेश कुमार जिला तकनीकी शाखा कर्मी और पुलिस अवर निरीक्षक राज कुमार साह एवं अन्य शस्त्र बल और डीआईयु की टीम बनाकर संयुक्त रूप से लगातार छापेमारी की गई, जिसमे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर लिया है. एसपी ने बताया है की नाटो साव थोक सब्जी बिक्रेता था प्रतिदिन वह बाहर से थोक सब्जी लाकर शेखपूरा के अन्य बिक्रेताओं को देते थे और उसका कलेक्शन शाम को इकट्ठा कर वे रोज रात 9 से 10 बजे को अपने घर जाते थे इसी रुपयों की छीनतई के लिए सुनियोजित तरीके से अपराधियों द्वारा नाटो साव को शराब पिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए. लेकिन दुर्भाग्य बस नाटो साव के पास घटना वाले दिन यानी 10 अक्टूबर की रात को 2 से ढाई हजार रूपये ही थे जिसे अपराधियों द्वारा छीन लिया गया नाटो साव ने सभी 9 अपराधियों की पहचान कर लिया था जिसके कारण नाटो साव को नारियल काटने वाली दबिया से बेरहमी से काट-काटकर हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फेककर फरार हो गया एसपी ने कहा की नाटो साव की हत्या करने के दौरान एक अपराधी का हाथ कट गया था जिसका स्थानीय एक डॉक्टर के पास इलाज भी कराया गया. डॉक्टर से पूछ-ताछ भी की गई तो स्थानीय डॉक्टर ने एक युवक का इलाज करने की बात को स्वीकार किया है. बहरहाल गिरफ्तार सभी चार अपराधियों में से मदारी गांव निवासी अर्जुन महतो का 20 वर्षीय पुत्र फूलचुन कुमार, जमालपुर बीघा निवासी नरेश मांझी का पुत्र छोटका काँचा, जमालपुर बीघा निवासी मोहम्मद सबीर ऊर्फ मोहम्मद मुन्ना का पुत्र मोहम्मद आदिल और जमालपुर बीघा निवासी सतीश प्रसाद का पुत्र प्रेम कुमार घटना में शामिल है जिसे पुलिस ने तकनिकी साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. जबकि घटना में शामिल पांच अन्य अपराधी जो फरार हैं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गौरतलब हो की घटना के दो महीने बाद पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन पांच अन्य अपराधी अब भी फरार हैं. जिस तरीके से बेरहमी से दबिया से काट-काट कर नाटो साव की निर्मम हत्या की गई थी और इतने लम्बे समय बाद पुलिस को सफलता हाथ लग गई यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि तो हो सकती है लेकिन पांच अन्य अपराधी अब भी फरार है जिससे समाज को खतरा बना हुआ है. ऐसे मे पुलिस ततपरता दिखाते हुए उन सभी पांच अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाये ताकि समाज में ऐसा कुकृत्य करने से पहले अपराधी अपना अंजाम समझ सके.









