पंचायतों को सशक्त बनाने को लेकर किये गये कार्यों का डीएम नें किया निरिक्षण

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर एवं माफो पंचायत में पंचायत को सशक्त बनाने के अपने प्रतिबद्धता को लेकर अबतक किये गये कार्यों का आकलन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम उक्त दोनो पंचायत में चयनित खेल मैदान का जायजा लिया गया।वहां बन रहे बास्केटबाॅल एवं बैडमिंटन कोर्ट, रनिंग एवं हाईजंप ट्रैक के कार्यों को देखा एवं आवश्यक निर्देश देते हुए कहे कि मैदान को आकर्षक एवं दर्शकों के बैठने के लिए सुलभ बनाये जाने का निदेश दिया। उन्होने इसके साथ उनके द्वारा गगौर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को देखा गया तथा मिशन मोड में कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होने पंचायतों में विभिन्न विभागों यथा- शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत राज, श्रम विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएँ आदि द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ प्रत्येक योग्य लाभार्थी तक पहुँच सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय के साथ सियाराम सिंह,अपर समाहत्र्ता ,संजय कुमार , उप विकास आयुक्त शेखपुरा सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रखंडस्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment