रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा -बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार, पटना द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर आरिफ अहसन,जिला पदाधिकारी, शेखपुरा एवं बलिराम कुमार चौधरी,पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा के द्वारा इस अवसर पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों का संयुक्त संबोधन समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में आयोजित की गई। उक्त परीक्षा दिनांक 13.12.2024 को एकल पाली में 12.00 बजे मध्याह्न से लेकर 02.00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षा के स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सफल संचालन हेतु कई स्तर पर व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। इसके लिए संजय कुमार, उप विकास आयुक्त एवं रतन लाल ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक, शेखपुरा एवं सियाराम सिंह, अपर समाहर्ता एवं डाॅ॰ राकेश कुमार, अवर पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इन्हे परीक्षा की अवधि में औचक रुप से निरीक्षण करने का एवं कदाचार के लिए परीक्षार्थी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। वही प्रत्येक केन्द्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।उक्त प्रतियोगिता परीक्षा हेतु संजय कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रुप में तथा ज्योतिष कुमार दास को पुलिस पदाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्ति की गई है एवं उन्हें परीक्षा सामग्री के सुरक्षित भंडारण आदि की जिम्मेवारी दी गई है। इस दरम्यान संपूर्ण प्रक्रिया का विडियोग्राफी कराने का भी आदेश दिया गया है।70वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाने हेतु पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा उन्हे परीक्षा से पूर्व सम्बद्ध परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने , सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने एवं तत्संबंधी जानकारी से अवगत कराने का निदेश दिया गया है। साथ हीं परीक्षा समाप्ति के उपरांत सौंपे गये कर्तव्यों को पूरा करने से संबंधित जानकारी भी जिला पदाधिकारी महोदय को उपलब्ध करायेंगे।दिनांक 13.12.2024 को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा जिला स्थित 12 केंद्रों, रामाधीन महाविधालय, संजय गाँधी स्मारक महिला महाविधालय, डी॰एम॰ प्लस टू॰ उच्च विद्यालय, मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विधालय, इस्लामियाँ +2 उच्च विधालय, उषा पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा में आयोजित की जायेगी जवकि बरबीघा के एस॰के॰आर॰काॅलेज, +2 उच्च विधालय, राम प्रसाद भगवती चरण आदर्श टाउन उच्च विधालय, संत मैरिस इंग्लिश स्कूल एवं राज राजेश्वर उच्च विधालय, बरबीघा में आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित स्टेटिक प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण को समय 09.00 बजें पूर्वा॰ में परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का आदेश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निदेश दिया गया है कि वैसे कर्मी जिनके अपने सगे-संबंधी परीक्षा में शामिल हो रहे है वे केंद्राधीक्षक, सहायक केंद्राधीक्षक या वीक्षक के रूप में कार्य नहीं करेंगे।परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर सीटिंग प्लान प्रदर्शित करे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को पहुँचने के लिए आवश्यक सहयोग करें दिव्यांग/दूष्टिवाधित अभियर्थियों को भूतल पर बैठने की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 09:30 पूर्वाह्न से प्रवेश कराई जाएगी ,तथा 11.00 बजे पूर्वाह्न के पश्चात प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी तथा परीक्षा अवधि के वाद ही परीक्षा भवन छोड़ने दिया जाएगा ।केन्द्राधीक्षक को पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम पर परीक्षार्थियों को यह जानकारी देने को कहा गया है कि कोई भी परीक्षार्थी कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूट्रुथ उपकरण, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्राॅनिक पेन, साधारण कलाई घड़ी/इलेक्ट्राॅनिक घड़ी, स्मार्ट वाच, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्राॅनिक सामग्री तथा ब्हाईटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री लेकर आना बर्जित रहेगा। इसके उल्लंघन करने वाले परीक्षार्थियों पर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त सफल संचालन के लिए अपर समाहर्ता, शेखपुरा को सहायक संयोजक के रुप में नियुक्त किया गया है। जवकि श्री राहुल सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मो॰-9473191402 एवं डाॅ॰ राकेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, मो॰-9431800023 विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा सतत् रुप से केन्द्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का संद्यारण करेंगे। कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर अलग अलग स्टेटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा 07 जोनल दंडाधिकारियों को भी लगाया गया है ।जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सभी संबंधित प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये स्पष्ट निदेश दिया गया है बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार पटना द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे। सभी पदाधिकारी अपने-अपने निदिष्ट स्थलों पर ससमय पहुॅचेंगे। परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया का विडियोग्राफी करायेंगे। जिन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई है वे सतत् भ्रमणशील रहकर अपने दायित्वों का पालन करेंगे। परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियो को अच्छी तरह से जांच कर ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।इस अवसर पर परीक्षा केंद्रों के आस पास भी सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है । परीक्षा केंद्रों के आस पास मकान के मालिकों से भी जिला प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि परीक्षा को लेकर अगर किन्हीं को आप कोई कमरा रेंट पर दे रहे है ,तो उसकी भी सूचना नजदीकी थाना को उपलब्ध कराया जाए । साथ ही इस अवसर पर शेखपुरा एवं बरबीघा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु भी ट्रैफिक थाना एवं शेखपुरा और बरबीघा थानाध्यक्षों को जिम्मेवारी दी गई है । महिलाओं के लिए अलग से फ्रीस्किंग व्यवस्था करने को कहा गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला गोपनीय पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा के साथ -साथ सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थें।









