रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-चर्चित नाटो साव हत्याकांड को काफी समय बीत गया है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली है. घटना शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर में दिनांक 11 अक्टूबर को नाटो साव का शव छत-विछत अवस्था में सड़क किनारे पानी के गड्ढा में मिला था. मृतक के पुरे शरीर पर धारदार हथियार से कई वार हमला कर उसकी हत्या की गई थी. घटना पर कुछ दिनों तक राजनीति भी चली लेकिन हत्यारा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालांकी शेखपुरा पुलिस लगातार अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी भी कर रही है. लेकिन असली मुजरिम अब तक पुलिस के गिरफ्त में नही आ सका है. वहीं जब इस संबंध में एसडीपीओ राकेश कुमार से मीडिया की टीम ने सवाल किया तो एसडीपीओ ने कहा की यह घटना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है लेकिन पुलिस अब लगभग इसके तह तक पहुंच चुकी है बहुत जल्द घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायगा. बताते चलें की जमालपुर के कई स्थानीय लोगों से पुलिस पूछ-ताछ कर चुकी है और अभी कई लोगों से पूछ-ताछ कर भी रही है यही नही शेखपुरा पुलिस ने मुंगेर से स्पेशल जांच के लिए फॉरेनशीक टीम को भी शेखपुरा बुलाया और उसके घर की जांच की गई है. इससे अब ऐसा लगता है की जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी. बहरहाल एसडीपीओ राकेश कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया है की नाटो साव हत्याकांड का खुलासा अब बहुत जल्द होने बाला है.









