रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिले में फर्जी स्टाम्प और मोहर बनाने की शिकायत पर एसडीपीओ ने पुलिस की टीम बनाकर छापेमारी कराई थी यह छापेमारी चार दिन पहले सतबीघी के राधा प्रिंटिंग प्रेस के दुकान में की गई थी. पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की राधा प्रिंटिंग प्रेस के दुकान में फर्जी स्टाम्प और मोहर बनाया जाता है और इसका प्रयोग कर सरकार को लाखों का चुनाव लगाया जाता है. एसडीपीओ राकेश कुमार ने साफ शब्दों में बताया है की इसमें कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद भी हुआ है इसमें कई बड़े अधिवक्ताओं के सांलिप्ता की भी बात एसडीपीओ ने कहा. एसडीपीओ राकेश कुमार ने कहा है की इस मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है. बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर लिया जायगा और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायगा. गौरतलब हो की शेखपुरा में फर्जी स्टाम्प और फर्जी मोहर को लेकर एक दुकान में तो छापेमारी की गई है लेकिन अब भी ऐसे कई दुकान है जहां इस तरह का कुकृत्य जारी है. बहरहाल पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई से इस तरह के फर्जी स्टाम्प और मोहर बनाने वालों मे भय व्याप्त है. अब देखना यह लाजमी होगा की पुलिस मुख्य आरोपी तक कब पहुंच पाती है और अगर किसी वरीय अधिवक्ता का इस मामले में हाथ है तो उसे कब तक गिरफ्तार किया जाता है. या फिर यह मामला भी सिर्फ कागजों पर ही सिमटा रह जायगा.









