रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखोपुरसराय:- सबनम लता को मिल रहा हैं ग्रामीणों का आशीर्वाद ग्रामीणों ने माना गरीबों का मसीहा, बता दें की एल आर फाऊंडेशन निदेशक शबनम लता के द्वारा शेखपुरा व नालंदा जिले में सैंकड़ों निः शुल्क कोचिंग संस्थान और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा चूके हैं। जहां गरीब असहाय ग्रामीणों के बच्चों को मुफ़्त की कोचिंग दिया जाता है। यही नहीं ग्रामीण महिलाओं को भी निः शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हे प्रमाण पत्र भी दिया जाता हैं।
जहां ग़रीब ग्रामीण महिला अपने आप की आर्थिक स्थिति में सुधार कर ख़ुद को आत्म निर्भर बना रही है। जबकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब ग्रामीण अभिभावक के बच्चे को निः शुल्क कोचिंग की शिक्षा दिलवाकर एल आर फाऊंडेशन के निदेशक आज़ कल सुर्खियों में तो हैं हीं। साथ में गरीब ग्रामीण उन्हें अपना मसीहा भी मानने लगे हैं। कुछ दिनो पुर्व शेखोपुर सराय प्रखंड के ओनमा गांव में प्रशिक्षित महिलाओं प्रमाण पत्र जारी किया। जिसके बाद उन्होंने सरमेरा प्रखंड में कूल 300 सौ बच्चों के लिए और 150 महिलाएं और युवतियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व निः शुल्क कोचिंग संस्थान खोलने का बादा भी किया तथा जहां लगभग सैंकड़ों के तयाददा में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत भी किया हैं









