रिपोर्ट:-सुनील कुमार

चेवाड़ा :-चेवाड़ा अंबेडकर भवन में स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने आशा व आंगनबाड़ी सेविका के साथ बैठक करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की. बताया गया कि 4 व 11 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक साल से 19 साल आयु वर्ग के सभी लोगों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी. इस दिन का मकसद बच्चों में मृदा-संचारित कृमि का खात्मा करना और आंतों के कीड़ों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.
दवा खिलाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है.2 से 16 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा चलेगा. दंपति संपर्क पखवाडा के अंतर्गत 17 से 30 सितंबर तक बंध्याकरण पखवाड़ा होगा. जिसमें पुरुष की नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण किया जाएगा. साथ ही योग्य दंपती को बंध्याकरण के लिए जागरूक किया जाएगा. आशा, आंगनवाड़ी सेविका, विकास मित्र क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क करेगी.









