रिपोर्ट :-सुनील कुमार

चेवाड़ा:-7 महीने से चपाकल खराब रहने के कारण केवाली के बेलदरिया प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम का खाना बनाने में हो रही है परेशानी इस बात की जानकारी देते हुए केवाली के बेलदरिया प्राथमिक विद्यालय के एच एम ने बताया कि पीएचडी विभाग को सूचना भी दिया गया परंतु चापाकल नहीं ठीक किया गया .वहीं बीआरसी कार्यालय में भी एक लिखित आवेदन देकर खराब हुए चापाकल को मरम्मती के लिए कहा गया परंतु अब तक मरम्मती नहीं किया गया जिससे एमडीएम का खाना बनाने व बच्चों को प्यास लगने के बाद पानियों की व्यवस्था नहीं रहने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्यालय में एमडीएम का खाना बनाने के लिए पानी स्कूल से दूर गांव से लाया जाता है जिससे रसोईया को खाना बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 120









