देखें कहाँ – ब्लॉक में ड्यूटी के लिए जा रहे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा: शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शिवम कुमार और पिंटू कुमार अपनी बाइक से लखीसराय जिले से गया जिले के डोभी ब्लॉक में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने अचानक से उन्हें चकमा दे दिया जिसके कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क के किनारे गिर गए। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत सड़क से उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। घायल शिवम कुमार ने बताया कि वह और पिंटू कुमार अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन की लापरवाही से यह दुर्घटना घटी, जिससे वे नियंत्रण खो बैठे और बाइक गिर गई।

Leave a Comment