देखें कहाँ सहजता पुर्वक बच्चों से मिले डीएम, बच्चों में छाई ख़ुशी की लहर

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 25 का दीप प्रज्ज्चलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री धर्मराज वरीय-उपसमाहत्र्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जिला पदाधिकारी महोदया एवं सभी उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवम पौधा देकर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने प्रतिभागी के रुप में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की उपस्थिति को देखते हुए इस अवसर को अविस्मरणीय बताया। उन्होने कहा कि इस स्थल पर मैने कई समारोह देखे हैं पर आज का कार्यक्रम कुछ अलग और चमकदार है। उन्होने छात्र/छात्राओं को हौसला आफजाई करते हुये कहा कि आज जो ओलंपिक में प्रतिभागी भाग ले रहे है कभी आपलोगों के जैसे ही अपने जिला से ही शुरूआत किये होंगे। आपलोग भी उसी प्रकार के मुकाम हासिल करें मेरी शुभकामना है। उन्हांेने छात्र/छात्राओं के खेल प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग कर रहे शिक्षा विभाग के कर्मियों के कार्यों की सराहना भी किये। भारी संख्या में खिलाड़ियों की उत्साह को देखते हुए उन्होंने कहा की अच्छा लगता है अब खेल को भी लोग एक भविष्य के रूप में देख रहे है ।वास्तव में यह बदलते बिहार की एक अलग ही छवि प्रस्तुत कर रही है । इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की इस वर्ष यह आयोजन दिनांक 02 सितंबर से लेकर 04 सितंबर 2024 तक समाहरणालय मैदान , इंदौर स्टेडियम एवम जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा में आयोजित किया जा रहा है । कुल 12 तरह के खेल निर्धारित है जिसमें कबड्डी , खो खो, कराटे, वॉलीबाल ,रग्बी , ताइक्वांडो , योगा, एथेलेटिक्स , कुश्ती, बॉक्सिंग , बैडमिंटन , फुटबॉल , क्रिकेट एवम हैंडबॉल खेले जाएंगे । इस खेल हेतु जिले के 70 विद्यालय के 1500 खिलाड़ियों के द्वारा अपना नाम पंजीकरण कराया गया है । खेल में अच्छे करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा भी दिखाने का मौका मिलेगा । आज हुये अंडर 14 वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संत मेरी बरबीघा विजेता घोषित किये गये जबकि उषा पब्लिक स्कूल शेखपुरा उप विजेता घोषित किये गये। अंडर 17 बालक वर्ग में संत मैरी बरबीघा के विजेता जबकि राधा नंदन उच्च विद्यालय वर्मा उप विजेता एवं अंडर 19 वर्ग में संत मैरी प्रथम स्थान जबकि प्लस टू॰ उच्च विद्यालय चरूआवाॅ उप विजेता घोषित किये गये। अंडर 14 बालिका वर्ग में उषा पब्लिक स्कूल शेखपुरा प्रथम जबकि संत मैरी पब्लिक स्कूल बरबीघा उप विजेता रहें। इसी प्रकार अंडर 17 बालिका वर्ग में संत मैरी प्रथम एवं राधा नंदन झा उच्च विद्यालय वर्मा दूसरे स्थान पर रहें। जबकि अंडर 19 बालिका वर्ग में प्लस टू॰ उच्च विद्यालय वर्मा विजेता एवं संत मैरी पब्लिक स्कूल उप विजेता रहें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Leave a Comment