रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा – नगर थाना क्षेत्र के जमालपुर बीघा में सब्जी विक्रेता की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब प्रमोद कुमार, जो रोज़ाना की तरह खेत से सब्जी लाने के लिए गए थे, अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी देते हुए वार्ड परिषद दीपक कुमार ने बताया कि प्रमोद कुमार प्रतिदिन जमालपुर बीघा से ताजे सब्जी लाकर कटरा चौक पर बेचने का काम करते थे। सोमवार की सुबह भी वह खेत से सब्जी लाने के लिए गए थे। लेकिन खेत में काम के दौरान, वे अचानक एक खुले बिजली के तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और प्रमोद कुमार को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 573









