देखें कहाँ – करंट से महिला को बचाने गये युवक सहित महिला की मौत

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा :- नगर थाना क्षेत्र के कारें गांव में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब गांव की एक महिला कैलाश देवी शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में वह अचानक 440 वोल्ट के बिजली के टूटे हुए तार की चपेट में आ गई।महिला को बचाने के लिए गांव के ही युवक संतोष बिंद तुरंत आगे बढ़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बिजली के तारों की नियमित जांच होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है।

 

Leave a Comment