रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा- नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव निवासी 40 बर्षीय रमेश पासवान की मौत ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आने से हो गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11बजे हुई जब रमेश पासवान शेखपुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर बैठकर जमालपुर -गया फास्ट पैसेंजर से गया की ओर जा रहा था. इसी बीच हसनगंज रेलवे गुमटी के पास गिरकर ट्रेन के चपेटे में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी शेखपुरा नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रमेश पासवान के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रमेश पासवान मानिकचंद पासवान का पुत्र था और वह धनबाद में रहकर काम करता था.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 514









