रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा- गुप्त सूचना के आधार पर सिरारी थाने की पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण करने के मामले में विगत 6 माह से फरार चल रहे अभियुक्त को कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार युवक गगौर गांव निवासी नंदन यादव के पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। छापामारी का नेतृत्व सिरारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर रविकांत कुमार और एएसआई मो एहसान अली ने संयुक्त रूप में की।इसकी जानकारी देते हुए एएसआई मोहम्मद अहसान अली ने बताया कि गत अप्रैल माह में अकौना गांव से एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अगवा बालिका को उसी माह में घटना के महज 18 दिनो बाद पटना से बरामद कर लिया था। लेकिन अपहरण कर्ता युवक फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना का आधार पर उसे अपने गगौर गांव स्थित घर से की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के बहन की शादी लड़की के ही गांव में ही थी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में स्थानीय थाना में बालिका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गिरफ्तार युवक तथा उसके परिवार वालों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तार युवक को पुलिस निगरानी में आज जेल भेज दिया गया।पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग बताया। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में गिरफ्तार युवक बालिका के साथ फरार हो गया था।









