महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का कैण्डल मार्च, जताया रोस

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के विरोध में बरबीघा में स्वास्थ्य कर्मियों ने कैण्डल मार्च निकाल कर आक्रोश जताया. कैंडल मार्च के माध्यम से मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गईं और न्याय की मांग की. 2 मिनट का मौन धारण कर महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गईं. इसके साथ ही जघन्य घटना को अंजाम देने वाले बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की.डॉक्टर रितु कुमारी ने कहां कि यह घटना केवल एक महिला डॉक्टर के साथ नहीं हुई है, यह पूरी इंसानियत के खिलाफ एक अपराध है.हमें आज यह संकल्प लेना होगा कि हम अपनी बहनों, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे. सरकार से हमारी अपील है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को शीघ्र और सख्त सजा दी जाए. यह मोमबत्तियां उस अंधेरे के खिलाफ हमारी रोशनी है, जो इस घटना के रूप में हमारे समाज में फैलने की कोशिश कर रहा है. हमारे मार्च का उद्देश्य है कि इस घटना को लेकर हमारी आवाज़ दूर तक पहुंचे और यह संदेश जाए कि हमारे समाज में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है. इस मार्च में भाग लेकर सभी ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की. उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती और न्याय का प्रकाश हर पीड़ित के जीवन में नहीं पहुंचता. न्याय की इस लडाई के लिये संघर्ष करने का निर्णय लिया गया .

Leave a Comment