देखें पुलिस रात में क्यों हो रही है शहर के होटलों में छापेमारी, क्या है मामला

रिपोर्ट – धर्मेंन्द्र कुमार

शेखपुरा:-सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर नगर थानाध्यक्ष ने अपने दल-बल के साथ लगभग दस बड़े रेस्टुरेंट में छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान होटल के कमरों की तलाशी लेने पर कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह छापेमारी एहतियात के तौर पर की गई और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी ताकि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखा जा सके। हालांकि इधर सिपाही भर्ती परीक्षा में लगातार शहर के कई बड़े होटलों में छापेमारी की जा रही है पता तो चले कि पिछले बार हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर भी आदर्श थाना के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की नेतृत्व में छापेमारी की गई थी उसे दिन भी किसी भी तरह के आपत्तिजनक सामान बराबर नहीं किया गया था इधर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी बलीराम चौधरी के आदेश के बाद शहर के रेस्टोरेंट में छापेमारी की जा रही है वही लगातार इस तरह के छापेमारी किया जाएगा जिससे सिपाही भर्ती परीक्षा को सफलपूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके शेखपुरा टाउन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ रात के लगभग 11:00 बजे के करीब शहर के सभी बड़े रेस्टोरेंट में छापेमारी किया है मौके पर कई सशस्त्र बल एवं महिला पुलिसकर्मी देखे गए जहां सिपाही भर्ती परीक्षा में पिछले दिनों कई आपत्तिजनक सामान परीक्षा केंद्र से बरामद किए गए थे उसके मध्य नजर लगातार छापेमारी की जा रही है बताते चलें कि पिछले बार भर्ती परीक्षा में वॉकी टॉकी सहित तीन मुन्ना भाई धराये थे अब ऐसे में देखना यह है कि सिपाही भर्ती परीक्षा इतने कड़े निगरानी के बाद भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो पाती है या नहीं

Leave a Comment