रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव में आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी जब कौड़ीहारी नदी में तीन बच्चे डूब गए. इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई,जबकि दो अन्य बच्चों को सही-सलामत बचा लिया गया. घटना के समय तीनों बच्चे शिवम कुमार सोनल कुमार एक अन्य बच्चा नदी के किनारे खेल रहे थे. अचानक एक बच्चा नदी में फिसल गया, और उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो बच्चे भी पानी में कूद गए. गांव के कुछ लोगों ने बच्चों की चीखें सुनीं और तुरंत नदी की ओर दौड़े. वे तेजी से कार्य करते हुए दो बच्चों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे.
हालांकि, तीसरे बच्चे को पानी से बाहर निकालने तक बहुत देर हो चुकी थी. तब तक शिवम कुमार की मौत हो चुकी थी,मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक बच्चे की पहचान पचना गांव निवासी पीतांबर यादव 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई हैं.
यह घटना हमें याद दिलाती है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और पानी के पास खेलते समय अत्यधिक सावधानी बरतना कितना जरूरी है.









