रिपोर्ट- सुनील कुमार

शेखपुरा – पहाड़ों से अवैध रूप से पत्थर चुराने के एक मामले में पुलिस ने एक फरार खनन माफिया को नगर थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारे गांव निवासी सुराजी बिंद का पुत्र राम प्रवेश कुमार बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने की।छापामार दस्ते में नगर थाना के एएसआई बृज मोहन सिंह तथा पंकज कुमार सिंह भी शामिल थे। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक चार दिन पहले अपने सहयोगियों के साथ सदर प्रखंड के सुरदासपुर पहाड़ से पत्थर चुरा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उक्त दिन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने गिरफ्तार युवक के एक सहोदर भाई को एक ट्रैक्टर और चोरी के पत्थर के साथ गिरफ्तार कर ली थी। लेकिन गिरफ्तार युवक और तीन अन्य अज्ञात लोग निकल भागने में सफल हो गए थे। घटना के संबंध में खनन पदाधिकारी द्वारा स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमे गिरफ्तार युवक फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के कचहरी रोड से धर दबोचा गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पत्थर माफिया को पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया। शेष मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी कर रही है









