(आरसेटी),शेखपुरा के द्वारा ससीमित 35 कैदियों को बकरी पालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण

रिपोर्ट- सुनील कुमार
शेखपुरा- मंडल कारा, शेखपुरा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), शेखपुरा के द्वारा ससीमित 35 कैदियों को बकरी पालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोबेशन ऑफिसर सुबरेंद्र कुमार के द्वारा सभी 33 बंदियों को प्रमाणपत्र बितरण किया गया मंडल कारा शेखपुरा के अधीक्षक श्री लालबाबू सिंह एवं उपाधीक्षक चितरंजन कुमार एवं जनार्दन कुमार तथा केनरा बैंक आरसेटी निदेशक बालाजी धरणीधरण के द्वारा सभी बंदियों को संबोधित किया गया मुख्य अतिथि के द्वारा कैदियों को बताया गया कि आप 10 दिन का प्रशिक्षण अच्छे से प्राप्त किये है और आने वाले समय में यहाँ से जब बाहर निकलेंगे तो इस प्रशिक्षण का लाभ छोटे स्तर से शुरू करके बाद में इसे बड़े स्तर पर कर सकते हैं। पूंजी की जरूरत होगी तो जिले के आर सेटी निदेशक सर से सम्पर्क कर सकते हैं। निदेशक सर के द्वारा बताया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी सीखे है उसका लाभ उठाने की कोशिश होनी चाहिए और जब आप इस जेल से बाहर निकले तो मन में बदले कि भावना न लेकर निकले बल्कि बदलाव कि भावना ले कर यहाँ से निकले । आरसेटी के वरीय संकाय सदस्य रघुवीर कुमार के द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षक सतेन्द्र कुमार नवादा जिले के द्वारा सभी बंदियों को बकरी में होने वाले रोग, बकरी का गर्वाधन, बकरी का शेड, बकरी का चारा,बकरी का टीका,बिहार सरकार के विभिन्न स्कीम इत्यादि के बारे में विस्तार से सभी बंदियों को जानकारी दी गई जिससे बंदियों प्रशिक्षण के बाद अपना खुद का बकरी फार्म खोल सके और एक सफल उद्यमी बन सके वही रघुवीर कुमार के द्वारा उद्यमिता के गुण ,समय प्रबंधन, समस्या का समाधान, प्रभावी संचार, स्वप्रेरणा इत्यादि के बारे में बंदियों को बताया गया I









