रिपोर्ट -सुनील कुमार

महिला हेल्पलाइन के प्रयास से ससुराल में प्रताड़ित आरती देवी का विवाद को सुलझाया गया है। इसके बाद पीड़िता का ससुराल में घर बसाया जा सका है। हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक अमृता दयाल ने बताया कि जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के करकी तोङलबीघा के बमबम चौहान की पुत्री आरती देवी की शादी नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के मोती बीघा में दिलीप चौहान के साथ हुई थी ।शादी के बाद एक लड़का और एक लड़की हुई। आरती देवी का पति रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर चला गया और ससुराल में आरती देवी रह गई ।इसके बाद आरती के ससुर के इशारे पर पति बात नहीं करने लगा और ससुराल वाले ने कहा कि उसका पति गायब हो गया है। पति दो वर्ष तक घर नहीं आया। किंतु ससुराल में उसके सास ससुर, देवर गोतनी ,चचेरी सास, चचेरी गौतनी बगैर मिलकर उसे बार-बार प्रताड़ित करते हुए वहां से निकाल दिया। मामला आने पर हेल्पलाइन द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौते के आधार पर सुलझा दिया गया और पीड़िता को वापस ससुराल भेज दिया गया है









