रिपोर्ट – सुनील कुमार

शेखपुरा – खाड़पर महल्ला के सामने पहाड़ की चोटी पर स्थापित मंदिर में 48 घंटे का अखंड रामधुनी महायज्ञ का भव्य सामापन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्र्धलुओ ने भाग लिया। महा यज्ञ का समापन शोभा यात्रा आयोजित कर कलश विसर्जन के साथ किया गया। बड़ी संख्या मे श्रद्धालु जिसमें महिला और बालिका बड़ी संख्या में शामिल रहे। पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ रामधुनी महायज्ञ के लिए स्थापित कलश का विसर्जन नगर क्षेत्र के हसनगंज स्थित चमारी पोखर में किया गया। इस संबंध में बताया गया कि सावन अमावस्या के दिन रामधुनी महायज्ञ के लिए शोभा यात्रा का आयोजन कर कुमारी कन्याओ द्वारा वैदिक रीति से कलश स्थापित किया गया था। सावन कि तीसरी सोमवारी से 48 घंटे का अखंड रामधुनी महायज्ञ शुरू किया गया॰ इस आयोजन में प्रसशन और पुलिस की भी लगातार निगरानी बनी रही। रामधुनी के बाद महा आरती का आयोजन किया गया। समापन के पूर्व ब्राह्मण और कुमारी कन्याओ को भोजन और वस्त्र से तृप्त किया गयाm सभी के आशीर्वाद और सहयोग के बाद इस आयोजन का विधिवत समापन किया गया।









