देखें कहाँ 9 वीं कक्षा की छात्रा सकुशल बरामद,अपहर्ता युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट – सुनील कुमार

अरियरी – कसार थाना क्षेत्र के एक 15 वर्षीय अगवा किशोरी तथा नौवी कक्षा की छात्रा को स्थानीय थाना पुलिस निकटवर्ती नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अदालपुर गांव से सकुशल बरामद करने में सफलता पाई।जबकि छापामार दस्ते ने किशोरी केएस अपहरण करने वाले अपहर्ता को भी धर दबोचा। बरामद किशोरी और गिरफ्तार अपहर्ता को पुलिस निगरानी में गुरुवार को यहां लाया गया। छापामारी का नेतृत्व कसार थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि गत 27 जुलाई को किशोरी का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया था कि बालिका पढ़ने के लिए बगल के गांव स्थित प्लस टू हाई स्कूल के लिए निकली थी। तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद किशोरी के गांव में संचालित एक डीजे की दुकान में अपहर्ता कर्मचारी के रूप में करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपहर्ता नवादा जिले के पकड़ीवरावा थाना क्षेत्र निवासी शंकर सिंह का पुत्र प्रमोद कुमार उर्फ छोटू बताया गया है। युवक ने बालिका को अगवा करने के बाद उसे अपने ननिहाल में छुपाकर रखा था। साथ ही छापामारी के दौरान वह भी ननिहाल में ही मौजूद था। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस युवक के ननिहाल में छापामारी कर किशोरी को बरामद करने में सफल हुई। गिरफ्तार अपहर्ता को पुलिस जेल भेज दी है।जबकि बरामद किशोरी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment