
शेखपुरा – हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीजेपी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बाजितपुर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर बिंद ने की। कार्यक्रम में भाजपा के अलग-अलग प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सुधीर बिंद ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक पूरे भारतवर्ष में हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ज्यादा ज्यादा युवा शामिल हो इसके लिए 11 अगस्त को जिले के सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर साफ-सफाई के साथ माल्यार्पण किया जाएगा। उसी दिन एक तिरंगा यात्रा भी निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में बाइक सवार लोग शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा चांदनी चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू होगा। जिसके बाद यह पटेल चौक पर सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रैली गिरिहिंडा चौक पहुंचेगी। जहां कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद बायपास रोड होते हुए यह रैली बरबीघा की ओर रवाना हो जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर अलग-अलग मंडल अध्यक्षों को बड़ी संख्या में तिरंगा भी वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार बिंद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री आनंद प्रकाश, जिला महामंत्री डॉक्टर मणिकांत, युवा जिला अध्यक्ष विकास त्यागी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पवन मेहता, जिला प्रवक्ता सचिन सौरभ, महेश कुमार, निरंजन कुमार, रजनीश कुमार, शैलेश कुमार सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।










