15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तीन गिरफ्तार

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – नगर थाना क्षेत्र खोरमपुर गांव में मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर पंद्रह लीटर चुलाई हुई शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार,
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूत्रों के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि खोरमपुर गांव में देशी शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ गांव में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देखकर शराब कारोबारी अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। जिसके बाद पुलिस दल ने खदेड़कर तीनों शराब कारोबारी को पकड़ लिया और साथ में पंद्रह लीटर चुलाई हुई शराब भी बरामद किया, जिसके बाद शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई, गिरफ्तार शराब कारोबारी खोरमपुर गांव निवासी विनय चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार उर्फ सोनु चौधरी बिरजू चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र जितेंद्र चौधरी सुरजु यादव का पुत्र 30 वर्षीय सतीश यादव को गिरफ्तार किया गया है और थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बनाने वाली सामग्री गैस चूल्हा जप्त कर थाने ले आया और कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों शराब कारोबारी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही हैं।

Leave a Comment