विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच भोज का आयोजन, काफ़ी खुश दिखे बच्चे

रिपोर्ट – सुनील कुमार

चेवाड़ा- उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चकंदरा में विद्यालय स्थापना के अवसर पर तिथि भोज का आयोजन किया गया.इस बात की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में उपस्थित 546 सभी छात्र-छात्राओं को पूरी सब्जी बुंदिया खिलाया गया। छात्र-छात्रा पहली बार विद्यालय में इस तरह का भोजन खाकर काफी खुश थे प्रधानाध्यापक के द्वारा बताया गया कि जिला साधन सेवी धर्मेंद्र कुमार द्वारा प्रेषित किया गया तथा तिथि भोज कराया गया छात्रों कि इस विशेष भोजन खिलाने में शिक्षक शिक्षिका भी लगे हुए थे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम के निर्देशानुसार बताया गया कि विभागीय निर्देशानुसार यह आयोजन किया गया है भोजन मत का खर्च सरकारी नहीं था उन्होंने बताया कि अगर समाज में कोई भी गण्यमान व्यक्ति किसी भी स्कूल में अगर इस प्रकार का आयोजन करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है बस उन्हें विद्यालय प्रारूप से मिलकर तिथि तय करना होगा . इस दौरान जिला साधन से भी धर्मेंद्र कुमार प्रखंड साधन सेवी जिया अशरफ एवं विद्यालय के एच एम मनोज कुमार इत्यादि शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे

Leave a Comment