उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर हजारों किलो जावा गुड़ बरामद कर मौके पर किया विनष्ट

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा:- नगर थाना क्षेत्र के मटोखर गांव स्थित पोखर के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने तीन हजार किलो जावा गुड़ बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मटोखर गांव स्थित पोखर के पास देशी शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है इसी सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी के दौरान पोखर के पास छुपाकर रखें अर्धनिर्मित शराब बरामद किया और मौके पर ही विनष्ट कर दिया। वहीं शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। गौरतलब हो कि जिले में लगातार उत्पाद विभाग की टीम शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Comment