कम्युनिस्ट पार्टी के सुप्रसिद्ध नेता कामरेड वीरेंद्र सिंह उर्फ़ सरपंच साहब नहीं रहे

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त मुंगेर जिला और वर्तमान मे शेखपुरा जिला के बरबीघा अंचल के पुनेसरा गांव निवासी 90 वर्षीय वीरेंद्र सिंह जवानी के दहलीज पर कदम रखते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लाल झंडा थामते हुएगरीब-गुरुवा, शोषित-पीड़ित, मजदूर-किसान, छात्र- नौजवान और महिलाएं के हितों और अधिकार के रक्षा के लिए संघर्ष और आंदोलन को लगातार तेज करते रहे। अपने जीवन काल में लगातार 22 साल पुनेसरा-जगदीशपुर पंचायत के सरपंच भी रहे ,इसीलिए इन्हें पूर्ण बरबीघा अंचल मे वीरेंद्र सिंह को कामरेड, सरपंच साहब के नाम से जानते थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने वीरेंद्र सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के सीपीआई नेता वीरेंद्र सिंह के निधन से न सिर्फ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बल्कि महागठबंधन के सभी परिवार के बीच शोकाकुल है। उनके निधन से महागठबंधन को काफी क्षति पहुंची है, जिसकी पूर्ति करना निकट भविष्य में संभव नहीं दिखता है। निधन की खबर सुनते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय के पार्टी के झंडा को झुका दी गई है। निधन की खबर सुनते ही उनके पैतृक निवास पुनेसरा गांव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यकारणी सदस्य शिवबालक सिंह, नीधीश कुमार गोलू, धर्मराज कुमार, धुरी पासवान ,जीशान रिजवी, बीरेंद्र पांडेय, धनंजय पांडेय, रामावतार राम, दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच कर अपने प्रिय नेता कामरेड वीरेंद्र सिंह को लाल झंडा देकर आखिरी विदाई और श्रद्धांजलि दिए। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के शव यात्रा में भी शामिल हुए।

Leave a Comment