रिपोर्ट- सुनील कुमार

चेवाड़ा- शुक्रवार की रात्रि हंसापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार युवक घायल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर कराया गया इलाज. इस बाबत सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि घायल हुए युवक सिरखिंडी गांव निवासी प्रमोद रजक चेवाड़ा अपने बहन के यहां आया था जिसके बाद वह वापस अपने घर सिरखिंडी गांव जा रहा था. वहीं चेवाड़ा -सिकंदरा मार्ग हंसापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए युवक सिरखिंडी गांव निवासी प्रमोद रजक का का हाथ टूट गया इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के द्वारा इलाज कराया गया वहीं बेहतर इलाज के लिए उसके परिजन के द्वारा जमुई ले जाया गया.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 133









