स्वास्थ्य जांच जैसे प्रसव पूर्व जांच, मधुमेह जांच, उच्च रक्तचाप का किया गया जाँच

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा
शेखोपुर सराय- आकांक्षी प्रखंड शेखोपुर सराय के पांची पंचायत के किसान भवन में सोमवार के दिन ज़िला स्वस्थ्य विभाग सह प्रखंड मुख्यालय के सरकारी स्वस्थ्य के द्वारा सोमवार के दिन स्वास्थ्य शिविर सह परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया
जिसमें कई तरह के स्वास्थ्य जांच जैसे प्रसव पूर्व जांच, मधुमेह जांच, उच्च रक्तचाप, हीमोग्लोबिन जांच की आदि की सुविधा स्वस्थ्य शिविर में उपलब्ध थी! इस स्वस्थ्य शिविर मेले में पंचायत के कूल 186 लाभार्थियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कर सरकारी मुफ्त दवा प्राप्त किया ! तदोपरान्त शिविर में परिवार नियोजन मेला भी अयोजित काराया गया
जिसमें योग्य दंपति को परिवार नियोजन के महत्व एवं साधनों के बारे मे जानकारी दी गई तथा उनकी इक्षा के अनुरूप साधनों का वितरण भी किया गया! इस मेले के दौरान पांची पंचायत के मुखिया बेबी देवी, नीति आयोग के नोडल अधिकारी
DPO आशीष कुमार पांडेय, APO अभिनाश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, चिकित्सक शंभूशरण पांडे, पीरामल फाउंडेशन की ज़िला लीडर सुजीत कुमार सुमन, क्षेत्रीय सभी ANM, आशा, आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य उपस्थित थे!









