रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

बरबीघा – मिल्की चक निवासी संतोष कुमार का विगत चार दिन पहले गुलजार बगीचा से काम करने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। चौथे दिन आरोपियों के द्वारा किसी दूसरे स्थान पर सिफ्ट किया जाना था। उसी दौरान सरमेरा के आस पास किसी प्रकार पीड़ित संतोष कुमार ने मौका देख भागने में सफल रहा। जिसके बाद पीड़ित संतोष कुमार ने मिडिया कर्मी से बात चीत करते हुऐ बताया की गुलजार बगीचा में वह जनरेटर ठिक करने के लिए गया हुआ़ था। जनरेटर के काम करने के बाद वह लाघूशंका करने के लिए एकांत जगह पर चला गया। तभी घात लगाए अपहरण कर्ताओं ने उसे मुंह बांध व गमझा लपेटे अपहरण कर लिया और किसी अज्ञात जगह पर रख उस से 1.5 लाख की फिरौती मांगना चालु कर दिया। फिरौती नही दिए जानें पर संतोष कुमार को जान से मार देने का हवाला दिया। जिसके दो दिन बाद आरोपियों ने किसी सीएसपी संचालक को बुलाकर बेहोशी की अवस्था में अंगूठे लगवाकर उसके अकाउंट से 80,000 रूपए नगद भी निकाल लिया। तीसरे दिन आरोपियों ने संतोष को किसी दूसरे जगह पर शिफ्ट करने का प्लान बनाया। तभी संतोष ने अपना साहस दिखाते हुऐ सरमेरा के आस पास दुसरी गाड़ी में जैसे हीं नकाब बन्द आरोपी बिठाना चाहा तभी संतोष ने चकमा दे उनके चुंगल से फरार होने में सफ़लता हशील कर। सुरक्षित अपने ठिकाने पर पहुंच गया । हालांकि इस पूरी घटना को मिडिया कर्मी को बताते हुए संतोष कुमार ने अपने नजदीकी थाना में लिखित आवेदन देने की बात कहीं है ।









