सावन का पहला सोमबार को बोल बम के नारों के साथ गुंजा शिवालय

महाभारत कालीन बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर और पंच बदन स्थान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

बरबीघा – सावन का पवित्र महिना सोमवार की अहले सुबह से बोल बम के नारों के साथ शुरू हो गया। जिले के ऐतिहासिक महाभारत कालीन गिरिहिंडा पहाड़ के ऊंची चोटी पर अवस्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग तथा कुसेड़ी स्थित बाबा पंच बदन धाम में सुबह से भक्तों और श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओ की सुविधा के ख्याल से पूरी व्यवस्था की गई है। मंदिरो का अकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर परिषद शेखपुरा द्वारा एक सप्ताह से खराब पड़े पेय आपूर्ति केंद्र के जले बिजली मोटर को बदलकर नया बिजली मोटर लगाकर पूरे मंदिर परिसर में पेय जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओ की सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ पर दो मैजिस्ट्रेटो के नेतृत्व में 12 पुलिस बलों की तैनाती पूरे एक माह तक के लिए की गई है। श्रावण माह का शुभारम्भ बजरंग दल के माध्यम से गिरिहिंडा पहाड़ के ऊपर पांच सौ की संख्या में छायादार वृक्षों का पौधा लगाकर किया गया। कहा जाता है कि अज्ञातवास के दौरान महाबली भीम ने अपनी पत्नी हिडिंबा के साथ शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा पहाड़ के ऊपर शिवलिंग की स्थापना की थी। महाभारत कालीन इस शिवलिंग की महत्ता इलाके में काफी है।भगवान शिव की आराधना और पुजा का यह माह इस साल सोमवार को ही समाप्त भी हो रहा है। इस साल सावन में कुल पाँच सोमवार हैं। इस संयोग को जानकार विशेष बता रहे हैं। सावन की शुरुआत 22 जुलाई सोमवार से शुरू होने के बाद सोमवार 29 जुलाई, तीसरा सोमवार 05 अगस्त, चौथा सोमवार 12 अगस्त और अंतिम सोमवार 19 अगस्त को है। इस पूरे माह हजारों में संख्या में लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के अलावा बेलपत्र से पूजन करते हैं। इस प्रतिदिन जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पण के अलावे प्रत्येक सोमवार को उपवास भी रखने का विधान है। आज की भीड़ में महिलाओ की संख्या ज्यादा नजर आ रही है। इस पूरे माह बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए निकटवर्ती लखीसराय जिला में स्थित अशोक धाम, देवघर स्थित बाबाधाम, बनारस के काशीधाम भी रवाना हुए है। पूरे माह के इस श्र्धा और पवित्रता के आयोजन को लेकर यहाँ स्थानीय स्तर पर भी विशेष व्यवस्था की गयी है। बाबा पंचबदन स्थान में बड़ी संख्या में कावांडिया पटना जिला के बाढ़ स्थित गंगा नदी से पैदल जल लाकर भोले नाथ का जलाभिषेक किया। सावन माह को लेकर बाज़ारो में भी रौनक देखी जा रही है। सावन माह में उपवास के दौरान फल आदि के सेवन को लेकर बाज़ारो में फलो का अम्बार देखा जा रहा है। यूपी,नेपाल एमपी, दिल्ली से देवघर जाने वाले कावरियां गण विशेष वाहनों से शेखपुरा के रास्ते सड़क मार्ग से होकर गुजरने लगे हैं।

Leave a Comment