रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- चंद दिनों पहले कोरमा थाना पुलिस ने ट्रॉली सहित एक ट्रैक्टर चोरी के मामले में वाहन गिरोह के सरगना सहित गिरोह के चार बदमाशों गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर आयुष कुमार ने की।गिरफ्तार किए गए लोगों में वाहन चोरों की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौंस गांव निवासी रामसागर सिंह के पुत्र निलेश कुमार उर्फ छोटू के अलावा गिरोह के तीन अन्य बदमाश भी उसी गांव के बताए गए है। जिनमें रामाशीष सिंह का पुत्र फुदन उर्फ शिवकुमार, मनोज सिंह का पुत्र सोनम कुमार उर्फ रविराज सिंह तथा सियाराम सिंह का पुत्र नन्हू जी उर्फ उज्ज्वल कुमार का नाम शामिल है।दो आरोपी अब भी भी फरारथानाध्यक्ष ने बताया कि गत एक जुलाई की रात्रि इन चोरों ने कोरमा गांव निवासी स्व त्रियोगी सिंह के पुत्र ने रमाशंकर सिंह के घर के निकट खड़ी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को चुरा लिया था। हालांकि पुलिस उक्त चोरी के ट्रैक्टर को बेगूसराय जिला के सांभों थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलिया गांव से तीन जुलाई को बरामद कर ली थी। लेकिन अभियुक्त गण फरार थे। उन्होंने बताया कि इस मामले के दो आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना निलेश कुमार ट्रैक्टर चोरी करने के बाद खुद ड्राइव कर बेगूसराय बेचने ले गया था। जबकि तीनों अन्य गिरफ्तार बदमाश बाइक से लाइनअप करते बेगूसराय पहुंचे थे। सभी आरोपी गुजरने वाले रास्ते में जगह जगह लगे सीसीटीवी के फुटेज में कैद पाया गया। गिरफ्तार सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया।









