परिवहन विभाग ने कहाँ चलाया वाहन चेकिंग अभियान, एक लाख रुपया वसूला जुर्माना, कइयों का कटा चलान


रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार 

शेखपुरा – नगर थाना गेट के पास परिवहन विभाग की ऒर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया , इस अभियान में एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला किया गया . इसकी जानकारी देते हुए डीटीओ अलोक राय ने बताया बड़ी संख्या में ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के परिचालन हो रहा है, इसी को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई. उन्होंने कहा कि इस अभियान में ड्राइविंग लाइसेंस और ई रिक्शा का कागजात जांच किया गया. 18 वर्ष से कम उम्र वाले ईरिक्शा का परिचालन कर रहे हैं वाहन चालकों पर कार्रवाई की गईं.इस अभियान में नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नगर थाना के पुलिस जवान के साथ -साथ परिवहन विभाग के पुलिस जवान भी मौजूद थे.

Leave a Comment