पुलिस ने दिखाई तत्पर्ता, मात्र 24 घंटो के अंदर अपहृत युवती को किया बरामद, युवक हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा- चेवाड़ा नगर पंचायत के बेलदरिया गांव से अपहृत एक सोलह वर्षीय किशोरी को चेवाड़ा थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। जबकि पुलिस ने मामले के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी का नेतृत्व चेवाड़ा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने की। छापेमारी दल में थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार दास के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे। जमालपुर से पकड़े गए थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को अगवा किशोरी के पिता द्वारा स्थानीय थाना में पुत्री के अपहरण से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में निकटवर्ती लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी मनोज केवट के पुत्र अनिल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर मोहल्ले से अगवा किशोरी को बरामद कर ली गई। जबकि अपहर्ता अनिल कुमार भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले को प्रेम-प्रसंग बताया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक अपने साथ किशोरी को लेकर अन्यत्र निकल भागने के प्रयास में था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक गुप्त तरीके से मिलने के बाद जमालपुर मोहल्ला पहुंचकर दोनों को पकड़ने में सफल हुई। प्रेम-प्रसंग में घर भागी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की मौसी की शादी बेलदरिया गांव में ही है। जिसके कारण वह बराबर अपनी मौसी के घर आया जाया करता था। मौसी के घर आने जाने के दौरान युवक और किशोरी एक दूसरे के नजदीक आए थे। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Leave a Comment