शेखोपुर सराय में निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार का जनसंपर्क अभियान तेज़, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन
शेखोपुर से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

शेखोपुर सराय आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार ने शेखोपुर सराय प्रखंड क्षेत्र के पाची, मोहब्बतपर, अंबारी, निमी, ओणम सहित कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया और अपार समर्थन प्राप्त किया।

जनसंपर्क के दौरान सुदर्शन कुमार ने जनता के सामने अपने पिछले 10 वर्षों के कार्यों और विकास योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज, सरकारी आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी कई शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना हुई, जिससे युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर मिले हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार टिकट नहीं मिलने के बावजूद वे जनता की सेवा की भावना से प्रेरित होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। सुदर्शन कुमार ने कहा — “मैंने हमेशा जनता के हित में काम किया है और आगे भी विकास की इस यात्रा को जारी रखने के लिए आपके आशीर्वाद की अपेक्षा रखता हूँ।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुनः विजयी बनाने का भरोसा दिया। जनता का उत्साह देखकर स्पष्ट है कि सुदर्शन कुमार को ग्रामीण इलाकों में भारी समर्थन मिल रहा है।
गौरतलब है कि सुदर्शन कुमार स्वर्गीय राजो बाबू के परपोते हैं, जिनका इस क्षेत्र में गहरा जनसंपर्क और सामाजिक योगदान रहा है।
जनता के इस जबरदस्त सहयोग से शेखोपुर सराय क्षेत्र में चुनावी समीकरणों में नई हलचल देखी जा रही है।









