रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

बरबीघा – दुनिया के सबसे बड़े ओलिंपियाड में बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के वर्ग छह के छात्र आदित्य कुमार ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आदित्य ने साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नैशनल साइंस ओलिंपियाड के फाइनल राउंड में बिहार ज़ोन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसी वर्ग के ऋषि कुमार ने भी बिहार जोन में उन्नीसवां रैंक हासिल किया है। आदित्य को साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की ओर से ज़ोनल अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के साथ-साथ तय पुरस्कार राशि भी प्रदान किया जाएगा। आदित्य और ऋषि डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के गोलापर ब्रांच का छात्र है। इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
मैथेमेटिक्स में आदित्य को बीसवां, तीसरे वर्ग के आयुष को पैंतालीसवां, आठवां वर्ग के अभिषेक एवं छठे वर्ग के ऋषि को नब्बेवां जोनल रैंक प्राप्त हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित दुनिया के सबसे मुश्किल कहे जाने वाले ओलिंपियाड में जहाँ देश-दुनिया के हजारों
प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है, में हमारे छात्र द्वारा बिहार ज़ोन में तीसरा रैंक लाना ऐतिहासिक है। विद्यालय की चेयरपर्सन, किरण सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। अकादमिक को-ऑर्डिनेटर भारती शाही, आदित्य सिंह, मो शकील एवम अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों के
शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी एवम उन्हें स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ओलंपियाड में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।









